Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 24 से 31 जनवरी तक करीब एक दर्जन ट्रेनें रद्द, देखिए लिस्ट...

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, 24 से 31 जनवरी तक करीब एक दर्जन ट्रेनें रद्द, देखिए लिस्ट

 Newsbaji  |  Jan 29, 2026 01:03 PM  | 
Last Updated : Jan 29, 2026 01:03 PM
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें,  दर्जनों ट्रेने रद्द
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, दर्जनों ट्रेने रद्द

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत राजनांदगांव-कलमना रेलखंड पर तीसरी रेलवे लाइन विस्तार के कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसकी वजह से 24 जनवरी से 31 जनवरी तक इतवारी एक्सप्रेस सहित दर्जनों पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जिससे रेल गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, तुमसर यार्ड को तीसरी रेलवे लाइन से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कई लोकल और मेमू ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। कई ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जा रहा है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

ये ट्रेनें रहेगी रद्द
58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–तिरोड़ी पैसेंजर
58817 तुमसर रोड–तिरोड़ी पैसेंजर
58816 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर
68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू
58818 तिरोड़ी–तुमसर रोड पैसेंजर
68715 बालाघाट–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–तिरोड़ी मेमू
68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–बालाघाट मेमू
28 से 31 जनवरी तक प्रभावित ट्रेनें
68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू
68744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू
68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू
68743 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
68713 गोंदिया–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–गोंदिया मेमू
68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू

वहीं, रेलवे प्रशासन का कहना है कि, कार्य पूरा होने के बाद परिचालन सामान्य कर दिया जाएगा, लेकिन तब तक यात्रियों को किसी दूसरे वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft