रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तार के मामले में कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समर्थन में उतर आई है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया X पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, जंगलों को अडानी को दे दिया है।

प्रियंका ने कहा कि, ये पिछले 11 सालों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं। लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराया नहीं जा सकता है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा है।
वाड्रा ने आगे लिखा कि, भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अडानी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और NGT के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को उजाड़ा जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ED ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
ईडी का दावा
ED को शराब घोटाले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य के खिलाफ उनके करीबी लोगों से सुराग मिला है। ED का दावा है कि पिछले काफी समय तक जांच करने, पूछताछ में मिली जानकारी और इनपुट जुटाने के बाद उनको गिरफ्तार किया। इसमें एक बड़े ज्वेलरी संचालक, शराब कारोबारी एवं ट्रांसपोर्टर पप्पू बंसल, त्रिलोक ढिल्लन और दीपेंद्र चावड़ा के साथ मिले कनेक्शन के आधार पर हाथ डाला गया। सभी लोगों के जरिए ही निवेश करने की जानकारी मिली है। इस मामले में ED ने दुर्ग के बघेल बिल्डकॉन और बिलासपुर के विट्टल ग्रीन्स को जांच के दायरे में रखा है। ED ने इनमें बंसल सहित कई लोगों के बयानों का हवाला देते हुए पूरी चेन के ज़रिए क़रीब 1000 करोड़ रुपए की ब्लैकमॅनी को सफेद करने की आशंका जताई है।
ED ने 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य को गिरफ्तार कर, 22 जुलाई 2025 तक पूछताछ करने रिमांड पर लिया है। इसके पहले जांच एजेंसी ने भिलाई स्थित भूपेश बघेल के निवास पर शुक्रवार को छापेमारी की थी। करीब 5 घंटे तक तलाशी के बाद चैतन्य को हिरासत में लेकर सीधे रायपुर के विशेष कोर्ट में पेश किया गया था।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft