रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित केन्द्रीय जेल एक बार फिर से सुर्खियों में है, जहां पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी ने जेल के बैरक में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा कि, यह घटना रविवार शाम की है।
जानकारी के अनुसार, कैदी के फांसी लगाए जाने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे है। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने बताया कि, मृतक सुनील को जेल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि, खुदकुशी के बाद चोरी-छिपे शव को मर्चुरी भेज दिया गया और उन्हें इसकी सूचना देर रात दी गई है।
परिजन परेशान, जांच की मांग
कैदी के परिजनों का कहना है कि, यदि समय रहते उन्हें सूचना दी जाती तो वे मौके पर पहुंच सकते थे। सूचना देने में जानबूझकर देरी करने का आरोप भी जेल प्रशासन पर लगाया गया है। घटना की खबर फैलते ही परिजन और परिचितों की आंखों में आक्रोश देखा जा रहा है।
वहीं, इस मामले में गंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने मर्चुरी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर इसे खुदकुशी का मामला बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों के चलते पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग उठने लगी है।
जेल प्रशासन ने साधी चुप्पी
बहरहाल, जेल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आ पाएगी। जेल की सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों के साथ व्यवहार को लेकर एक बार फिर से केन्द्रीय जेल रायपुर पर गंभीर सवाल उठ रहे है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft