जशपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर के प्रस्तावित एक दिवसीय दौरे की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट है। राष्ट्रपति की सुरक्षा और प्रोटोकॉल के अनुसार तैयारियां तेज गति से चल रही है। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के नीमगांव में स्थित आगडीह हवाई पट्टी में राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। इसे देखते हुए हैलीपेड के रनवे का नए सिरे से डामरीकरण किया गया है।
4 से अधिक जिलों के पुलिस अफसर रहेंगे तैनात
राष्ट्रपति के लैडिंग के बाद कार से लोदाम होते हुए झारखंड के गुमला जिले के मांझाटोली जाएंगी। सड़क यात्रा को सुरक्षा मानकों के अनुसार नए सिरे से डामरीकरण करने के साथ ही सड़क के दोनों किनारों की झांड़ियों को साफ किया गया है। 30 दिसंबर को सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने के लिए जिला पुलिस बल और SIF के जवानों और अफसरों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए जशपुर के साथ अंबिकापुर, रायगढ़, बलरामपुर जिले से भी बल और अफसरो को तैनात किया गया है।
ट्रैफिक रुट रहेगा डायवर्ट
राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए 30 दिसंबर 2025 को कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर यातायात के रूट को परिवर्तित किया गया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि, जशपुर से झारखंड के गुमला जिले के मांझाटोली तक NH-43 में सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यातायात को सुगम बनाने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा दी गई है।
उन्होनें बताया कि, रायगढ़ से रांची (झारखंड) और जशपुर से रांची की ओर जाने वाले वाहनों को जशपुर के गिरांग चैक से डायवर्ट होकर बालाछापर, आरा, सकरडेगा, कोंडरा, मोकरा, सुरसांग से होते हुए मांझाटोली पहुंच कर गुमला, रांची की ओर जाने की व्यवस्था की गई है।
राष्ट्रपति का यह है कार्यक्रम
राष्ट्रपति, 30 दिसंबर 2025 को गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में ‘कार्तिक जतरा 2025’ में मुख्य अतिथि होंगी। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और SC-ST विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहेंगे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft