Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, फायरिंग जारी...

बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमावर्ती क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर, फायरिंग जारी

 Newsbaji  |  Dec 03, 2025 03:26 PM  | 
Last Updated : Dec 03, 2025 03:26 PM
अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी।
अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी।

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों की लगातार कार्रवाई चल रही है। जिसमें कई हार्डकोर नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जबकि कुछ अब भी दबाव में हैं। इसी क्रम में बुधवार सुबह से बीजापुर-दंतेवाड़ा की सीमा के भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, DRG-STF-CoBRA की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन संचालित किया जा रहा है। इसी बीच 3 दिसंबर को वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का जवाब दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कई नक्सली हताहत होने की खबर है, जिसकी अभी पुष्टि होना बाकी है। 

इस अभियान के दौरान पुलिस व नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग की स्थिति बनी हुई है। बस्तर रेंज के अंतर्गत नक्सलियों की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, जिला बीजापुर में भी सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft