रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा लगभग तय हो गया है. हालांकि अभी स्पष्ट तौर पर शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन 10 से 12 मई के बीच उनका प्रवास तय माना जा रहा है. उनके अलावा भी बीजेपी के कई नेताओं का दौरा कार्यक्रम तय हो चुका है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को कुछ महीने ही शेष रहते देख बीजेपी और कांग्रेस दोनों के रणनीतिकार सक्रिय हो गए हैं. उनकी रणनीति में योजनाओं का प्रचार-प्रसार के साथ ही बड़े चेहरों को सामने लाना भी शामिल है. इसी के तहत बीजेपी ने अपनी योजना में प्रधानमंत्री समेत अन्य बड़े चेहरों और रणनीतिकारों को शामिल किया है. इसी के तहत आज यानी 7 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन दो दिनों के लिए लिए यहां आ रहे हैं. दूसरी ओर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी बैठकों का दौर शुरू कर दिया है. लेकिन, इन सबके बीच प्रधानमंत्री के दौरे को निर्णायक माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री के सहारे छत्तीसगढ़ बीजेपी
असलियत ये है कि छत्तीसगढ़ बीजेपी यहां विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पशोपेश की स्थिति में है. प्रदेश में शराबबंदी जैसे कुछ मुद्दों को छोड़कर सरकार को घेरने के लिए उनके पास कुछ नहीं है. जो कुछ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि. उनके प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष मौजूदगी से ही उन्हें उम्मीद है. प्रत्यक्ष यानी उनका यहां आना और दूसरा, उनकी योजनाएं व राष्ट्रीय मसलों पर उनका स्टैंड. अब प्रत्यक्ष तौर पर 10 से 12 मई के बीच वे यहां आएंगे. तब इसे भुनाने की कोशिश बीजेपी करेगी. वहीं उनकी योजनाओं को प्रदेश सरकार द्वारा कारगर तरीके से लागू नहीं कर पाने जैसे मसलों पर भूनाने की कोशिश भी बीजेपी लगातार कर रही है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft