भिलाई/रायपुर। देश-दुनिया में बॉलीवुड म्युजिक पर तो हर कोई झुमता है, लेकिन अब छॉलीवुड को भी लोग काफी पसंद करने लगे हैं। यहीं वजह है कि, छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्रीज में इन दिनों एक छत्तीसगढ़ी गाने ने खूब धमाल मचा कर रखा है, जिसके बोल है, "चलगे गोली धाएं-धाएं" गाने के तो लोग दीवाने हो गए है। अब इस गाने का दूसरा पार्ट भी बहुत जल्द रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले गाने का टीजर यू-ट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसकी झलक भी धमाकेदार लग रही है।
गाने के दूसरे पार्ट का टीज़र हुआ लॉच
"चलगे गोली धाएं-धाएं" गाने को गायक माइकल प्रसाद व अंजू त्रिपाठी (Singer Mickel prasad, Anju Tripathi) ने अपनी आवाज दी हैं। इस गाने की रिकार्डिग इम्पा डिजिटल स्टूडियो भिलाई में ही हुई है। इसे बनाने में निर्देशक ने खूब मेहनत की है। यह गाना OJASWA PRODUCTION के बैनर के तले बना है। पूरे गाने की शूटिंग दुर्ग व भिलाई जिले के विभिन्न आकर्षक केन्दों पर की गई है। अभी गाने का टीज़र ही लॉच किया गया है। बहुत जल्द ही पूरा गाना भी रिलीज कर दिया जाएगा। इस गाने के टीज़र व जल्द ही पूरे गाने को आप यू-ट्यूब पर देख सकते है।
https://youtu.be/_E3PS4zH-XI?si=Znu6z4XOI1oqtFE1
छत्तीसगढ़ी संगीत प्रेमियों के लिए अच्छी खबर
आपके दिलो को छूने और झूमने पर मजबूर करने आ रहा है एक बार फिर से "चलगे गोली धांए-धाएं" एक धमाकेदार नए अंदाज में जल्द रिजीज होने जा रहा है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर मनीष, शुकु और बाबू है। इसका निर्देशन मनीष सोनी ने किया है जो, पिछले तीन दशक से भी अधिक समय से छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रीय है। इस गीत को भिलाई के धर्मेद्र निर्मल ने लिखा है। इसमें अभिनय करने वाले मौलिक सराफ और स्नेहा सोनी स्थानीय कलाकार है। कोरियोग्राफर स्नेहा सोनी, रुप सज्जा एवं परिधान ऋत्विका भट्टाचार्जी, छायांकन अंकित और प्रोडक्शन मैनेजर रुनझुन के साथ अन्य लोगों ने भी गाने में काफी मेहनत की है। इसकी एडिटिंग छत्तीसगढ़ के जाने माने एडीटर सतीश देवांगन ने की है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft