रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। दरअसल, 14 दिसंबर 2025 को विधानसभा का स्थापना दिवस भी है, जिसकी याद में सत्र का पहला दिन इसी तारीख को रखा गया है। इसी के साथ एक नया इतिहास भी बनने जा रहा है। पहली बार रविवार को सत्र शुरू हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, पहला दिन होगा जब नवा रायपुर के नए भवन में विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। विधानसभा का प्रथम सत्र 14 दिसंबर 2000 को प्रारंभ हुआ था। बीते 25 वर्षों में विधानसभा के कुल 76 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें 773 बैठकें हुईं। इन बैठकों में 18 नवंबर 2025 तक कुल 3904 घंटे 55 मिनट की चर्चा दर्ज की गई है।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा का 77 वां सत्र 18 नवंबर को पुराने भवन में शुरू हुआ, जो निरंतरता में 14 दिसंबर से नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा भवन में आयोजित होगा। इस प्रकार केंद्रीय सत्र नवीन भवन का पहला सत्र होगा।
इस बार प्रश्नों की संख्या
13 दिसंबर 2025 तक कुल 96 हजार 428 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें 35 हजार 591 तारांकित एवं 30 हजार 459 अतारांकित प्रश्न ग्राह्य हुए है। कुल 6209 प्रश्नों पर सदन में अनुपूरक प्रश्न पूछे गए है। चतुर्थ विधानसभा के दौरान सर्वाधिक 22 हजार 892 प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुईं, जबकि द्वितीय विधानसभा में 1607 तारांकित प्रश्नों पर सर्वाधिक अनुपूरक प्रश्न पूछे गए। इस अवधि में कुल 592 विधेयक भी पारित हुए।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft