रायपुर। छत्तीसगढ़ में NHM (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों की हड़ताल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है। देर रात स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिलों के CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) को सख्त निर्देश दिए हैं कि, जो भी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटे हैं, उन्हें गुरुवार यानि आज ही व्यक्तिगत कानूनी आदेश जारी कर बर्खास्त कर दिया जाए।
स्वास्थ्य सचिव ने इसके साथ ही सभी जिलों को खाली हुए पदों की सूची तैयार करने और तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि, भर्ती का कैलेंडर सख्ती से तय होगा और किसी भी हालत में सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।
जेल भरो आंदोलन का आगाज
राज्य सरकार के इस आदेश से हड़ताली कर्मचारियों में खलबली मच गई है। वहीं, दूसरी ओर NHM संविदा कर्मचारियों ने सरकार के इस कड़े रुख का जवाब देने के लिए जेल भरो आंदोलन की घोषणा की है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि, जब तक उनकी नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
बता दे कि, राज्यभर में करीब 18 अगस्त से 16000 NHM कर्मचारी हड़ताल पर हैं। स्वास्थ्य सचिव के आदेश के बाद हजारों संविदा कर्मचारियों की नौकरी पर अब खतरा मंडराने लगा है।
यें है कर्मियों की मांगें
1. एनएचएम अधिकारियों और कर्मचारियों की संविलियन व स्थायीकरण
2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3.ग्रेड पे का निर्धारण
4. कार्य मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता
5. लंबित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि
6. न्यूनतम 10 लाख कैशलेस चिकित्सा बीमा
7. स्थानांतरण नीति
8. अनुकंपा नियुक्ति
9. मेडिकल व अन्य अवकाश की सुविधा
10. नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft