बीजापुर. आम लोगों और आदिवासियों के हितों के लिए काम करने की बात करने वाले नक्सलियों ने एक बार फिर अपने नापाक हरकत से बस्तर की जनता में दहशत फैलाने की कोशिश की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की इस घटना में जंगल में लकड़ी लेने गए एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है.
घटना बीजापुर जिले के तर्रेम की है. गांव से कुछ लोग सोमवार की दोपहर जंगल में लकड़ी लेने के लिए गए थे. उनमें हड़मा अवलम नाम का युवक भी शामिल था. लौटे हुए ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर पहुंचे नक्सलियों ने बाकी लोगों को भगा दिया. जबकि हड़मा को अपने साथ ले गए. वहीं रात करीब आठ से नौ बजे के बीच नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी.
सुबह मिली लाश
मंगलवार की सुबह तुर्रेनार के ग्रामीणों ने एक लाश देखी. तब इसकी जानकारी आसपास के गांववालों के साथ ही पुलिस को दी गई. तब पता चला कि ये हड़मा अवलम की लाश है, जिसकी हत्या नक्सलियों ने कर दी है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने भी घटना की पुष्टि की है. हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है. वहीं उन्होंने शव का पीएम कराने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft