Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, 14 नवंबर को मंत्रालय में होगी, धान खरीद सहित कई प्रस्तावों पर होगा मंथन...

विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, 14 नवंबर को मंत्रालय में होगी, धान खरीद सहित कई प्रस्तावों पर होगा मंथन

 Newsbaji  |  Nov 13, 2025 09:57 AM  | 
Last Updated : Nov 13, 2025 09:57 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 14 नवंबर को कैबिनेट की बैठक होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025 को होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12:00 बजे से मंत्रालय, महानदी भवन स्थित में आयोजित होगी।

जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में धान खरीदी की तैयारी और समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था की अंतिम समीक्षा की जाएगी। किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

साथ ही 15 नवंबर 2025 को जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा, स्वागत एवं आयोजन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा होने की संभावना है। राज्य सरकार इस आयोजन को जनजातीय समाज के गौरव और योगदान को समर्पित विशेष अवसर के रूप में मनाने की तैयारी कर रही है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft