बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। कोयला व्यवसाय से जुड़े प्रमुख व्यापारियों के चांपा स्थित चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी।
किन-किन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, कार्रवाई की जद में अविनाश मुरारका, अंशुमान मुरारका और अंकुर मुरारका के प्रतिष्ठान शामिल हैं। इसके अलावा विनोद अग्रवाल तथा उनके भाई बिलासपुर निवासी प्रमोद अग्रवाल से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी आयकर विभाग की टीम जांच की जांच जारी है।
बताया जा रहा कि, गुरुवार सुबह लगभग 11:30 बजे दो से अधिक वाहनों में सवार करीब 10 से 12 अधिकारी संबंधित प्रतिष्ठानों पर पहुंचे। अधिकारियों ने पहुंचते ही परिसरों में प्रवेश कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। बिर्रा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर उड़नदस्ता लिखी गाड़ी देखी गई, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।
अधिकारियों के पहुंचते ही मुख्य गेट बंद करा दिए गए और सुरक्षा के मद्देनजर बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। अंदर मौजूद कर्मचारियों को बाहर आने की अनुमति नहीं दी गई, जबकि बाहरी लोगों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया।
बहरहाल, देर शाम तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। कार्रवाई के कारणों और दायरे को लेकर स्पष्ट जानकारी विभागीय पुष्टि के बाद ही सामने आ सकेगी। फिलहाल आयकर विभाग की जांच जारी है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft