रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को आयोजित होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक निर्णयों और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। प्रदेश में चल रही धान खरीदी व अन्य योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जा सकता है। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी फैसले की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft