Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11 बजे से शुरु होगी बैठक...

विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, सुबह 11 बजे से शुरु होगी बैठक

 Newsbaji  |  Dec 03, 2025 09:45 AM  | 
Last Updated : Dec 03, 2025 09:45 AM
विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक आज. कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक आज. कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक आज यानि बुधवार को आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। यह बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरु होगी। बैठक में आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक निर्णयों  और कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है। 

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी प्रस्ताव पेश किए जा सकते हैं। प्रदेश में चल रही धान खरीदी व अन्य योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जा सकता है। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं पर भी फैसले की प्रक्रिया तेज की जा सकती है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft