Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकराई, 5 युवकों की मौके पर ही मौत...

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकराई, 5 युवकों की मौके पर ही मौत

 Newsbaji  |  Dec 07, 2025 01:34 PM  | 
Last Updated : Dec 07, 2025 01:34 PM
भीषण सड़ हादसे में एक ही गांव के 5 युवकों की मौत
भीषण सड़ हादसे में एक ही गांव के 5 युवकों की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटनी-गुमला के NH-43 पतराटोली के पास एक तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।  

मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रही थी, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक जशपुर जिले के चराईडांड़ इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और शवों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा।  

हादसे में 5 लोगों की मौत 
पुलिस जांच अधिकारी के.के. साहू ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि, मृतकों की पहचान के लिए परिजनों से संपर्क किया गया है। सभी मृतक एक ही गांव के रहने वाले है। मृतकों के नाम राधेश्याम यादव, उदय कुमार चौहान, सागर तिर्की, दिलीप तिग्गा और दीपक प्रधान है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft