Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत...

भीषण सड़क हादसा, बोलेरो और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 Newsbaji  |  Oct 05, 2025 08:36 PM  | 
Last Updated : Oct 05, 2025 08:36 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 05 लोगों की मौत।
अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, 05 लोगों की मौत।

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां बोलेरो और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई है, जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर, आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा रायपुर-जबलपुर NH-30 के अकलघरिया गांव के पास, चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा कि, बोलेरो कोलकाता से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से इसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 05 लोगों की जान चली गई है।

इस घटना में घायलों को तुरंत डायल 112 की मदद से बोड़ला सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना करने में जुट गई है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft