बालूघाट। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, तभी संतोषी नाम की निजी बस पर बरठीं के पास भल्लू पुल के पास अचानक भूस्खलन का मलबा उस पर गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि, मलबा बस की छत को उड़ाकर खड्ड के किनारे तक ले गया और पूरी बस मलबे में दब गई। बताया जा रहा कि, अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 02 बच्चियों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें से एक बच्ची की मां की हादसे में मौत हो चुकी है।
35 यात्री थे सवार
जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। बस में मरोतन, बरठीं, घुमारवीं और आसपास के गांवों के ग्रामीण सवार थे। बस में करीब 35 यात्री थे। चालक और परिचालक दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जारी है।
मुख्यमंत्री ने जताया दु:ख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस भीषण दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि, बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र में बालूघाट के पास हुए विनाशकारी भूस्खलन की खबर ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया है।
इस भीषण भूस्खलन में एक निजी बस के फंसने से 10 लोगों की मौत की दुखद खबर आई है और कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों को अपनी पूरी मशीनरी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और पूरे बचाव अभियान की पल-पल की जानकारी प्राप्त कर रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करें। इस कठिन समय में, मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft