रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम 5 जून को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि बनाया गया है। वे संघ मुख्यालय में आयोजित द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ मंच भी साझा करेंगे। नेताम चार बार सांसद रहे हैं। वे इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव की सरकार में केन्द्रीय मंत्री पद संभाला चुके है।
राजनीतिक सफर
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम अब राजनीति से रिटायर हो चुके हैं। वें मुख्य रूप से सर्व आदिवासी समाज के नेता के रूप में अब कार्य कर रहे हैं। लेकिन लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे। 5 बार कांग्रेस पार्टी से सांसद रहे। 70 के दशक में वें इंदिरा गांधी सरकार में सबसे युवा केंद्रीय मंत्री बने। बाद में 90 के दशक में नरसिम्हा राव सरकार में भी मंत्री रहे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद कुछ समय तक वी.सी शुक्ल के साथ NCP में रहे। कुछ अन्य राजनीतिक दलों में भी भूमिका निभाई। वर्ष 2018 विधानसभा के ठीक चुनाव से पहले कांग्रेस वापसी हुई थी। लेकिन वर्ष 2023 के चुनाव के पहले कांग्रेस सरकार से हुई अन-बन और नाराजगी के चलते कांग्रेस को फिर से छोड़ दिया। उन्होंने आदिवासी समाज के लिए ‘हमर राज पार्टी’ की स्थापना की। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि वे आखिरी दम तक समाज की लड़ाई लड़ेंगे।
साय कैबिनेट की बैठक, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने समेत कई अहम फ़ैसले, पढ़िए
भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत, 2 हालत गंभीर, सीमेंट से भरा ट्रक कार पर पलटा
11 साल की मोदी सरकार, भाजपा छत्तीसगढ़ में संकल्प से सिद्धि अभियान की करेगी शुरुआत
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft