रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर साइबर ठगों के निशाने पर है। साइबर ठगों ने एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर ऑनलाइन ठग लिया है। ठगों ने उन्हें पहले TRAI अधिकारी बनकर कॉल किया, फिर CBI अधिकारी बताकर उनसे 42 लाख रुपए की ठगी कर ली। पूरे मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस को कर दी गई है।
जानिए, पूरी कहानी
पुलिस के मुताबिक, 72 वर्षीय पुष्पा इंस्टिट्यूट ऑफ माइक्रोबियल टेक्नोलॉजी से चीफ साइंटिस्ट के पद से रिटायर्ड हुई हैं। वह टैगोर नगर इलाके में रहती है। गुरुवार को उनके पास अज्ञात व्यक्ति ने TRAI का अधिकारी बनकर कॉल किया और उन्हें बताया कि, उनके मोबाइल सिम से कई लोगों को डराया और धमकाया गया है। इसके बाद उन्होंने उनके कॉल को दिल्ली पुलिस के अधिकारी के पास ट्रांसफर किया। दूसरे व्यक्ति ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर उनसे बातचीत की।
फर्जी अधिकारी ने उधर से बताया कि, एक आरोपी पकड़ में आया है, जिसने 3 करोड़ रुपए की मनी लॉड्रिंग की है। आरोपी ने आपके नाम से मुंबई में कैनरा बैंक में खाता खोला है। उसमें 30 लाख रुपए कमीशन जमा किया है। इसकी जांच CBI कर रही है। CBI का नाम सुनते ही बुजुर्ग महिला घबरा गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस अधिकारी कॉल करने वाले ने बुजुर्ग के कॉल को कथित CBI अधिकारी के पास ट्रांसफर कर दिया।
इसके बाद ठगों ने बुजुर्ग महिला से कहा कि, गिरफ्तारी से बचना है, तो हमारे बताए बैंक खाते में पैसे जमा कर दो। इससे भयभीत होकर बुजुर्ग महिला ने आरोपियों के बताए अलग-अलग बैंक खातों में 42 लाख रुपए जमा कर दिए। इसके बाद भी उनसे पैसे मांगने लगे। इससे महिला को शक हुआ। उन्होंने कोतवाली थाने में शिकायत कर दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft