Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़EOW/ACB का एक्शन...दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापा...

EOW/ACB का एक्शन...दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापा

 Newsbaji  |  Sep 21, 2025 10:12 AM  | 
Last Updated : Sep 21, 2025 10:12 AM
बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर EOW/ACB  टीम ने बड़ा एक्शन
बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर EOW/ACB  टीम ने बड़ा एक्शन

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले को लेकर EOW/ACB  टीम ने बड़ा एक्शन किया है। दुर्ग, बिलासपुर और राजधानी रायपुर में कई शराब कारोबारियों के घर व आफिस में एक साथ छापा मारा है। बताया जा रहा कि प्रदेशभर में करीब 10 ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले के मामले में EOW ने राज्य के 10 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर में शराब कारोबारियों के घर पर दबिश दी है। बताया जा रहा कि, रायपुर में 3 से 4 ठिकानों पर दबिश दी गई है। रायपुर के देवनगरी स्थित शराब कारोबारी के घर EOW की टीम छानबीन कर रही है। 

छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला मामला?
ED के द्वारा की गई कार्यवाही के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान वर्ष 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सकें।

इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली PHSE (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को टेंडर दिया था। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft