Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़ED का छापा, मोक्षित कॉरपोरेशन के ठिकानों पर दाबिश, CGMSC मेडिकल सप्लाई घोटाले का मामला...

ED का छापा, मोक्षित कॉरपोरेशन के ठिकानों पर दाबिश, CGMSC मेडिकल सप्लाई घोटाले का मामला

 Newsbaji  |  Jul 30, 2025 10:33 AM  | 
Last Updated : Jul 30, 2025 10:33 AM
दुर्ग में ED की दबिश, मेडिकल सप्लाई घोटाले से जुड़ा मामला
दुर्ग में ED की दबिश, मेडिकल सप्लाई घोटाले से जुड़ा मामला

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मोक्षित कॉरपोरेशन और उससे जुड़े प्रमुख ठिकानों पर छापेमार एक्शन किया है। यह कार्रवाई कथित 400 करोड़ रुपए के मेडिकल सप्लाई घोटाले से जुड़े होने को लेकर किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह 6 बजे मोक्षित कारपोरेशन के ठिकानों पर दबिश दी है। जांच एजेंसी के अधिकारी 4 से 5 गाड़ियों में सवार अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे। बताया जा रहा कि, यह छापेमारी मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर्स शशांक चोपड़ा, शरद चोपड़ा और सिद्धार्थ चोपड़ा के ठिकानों पर एक साथ की जा रही है। छापे की कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों की बड़ी संख्या में सुरक्षा व्यवस्था भी मौके पर मौजूद है। 

मोक्षित कॉर्पोरेशन का नाम इस घोटाले से जुड़ने के बाद जांच एजेंसियों ने गहन पड़ताल शुरू की है। यह घोटाला CGMSC से संबंधित है, जिसमें पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। करीब छह महीने पहले EOW और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में संयुक्त छापेमारी की थी। इसके अलावा, 27 जनवरी 2025 को भी मोक्षित कॉर्पोरेशन और शांतिलाल व शशांक चोपड़ा के गंजपारा स्थित घर और कार्यालय पर ईओडब्ल्यू-एसीबी की टीम ने दस्तावेजों की जांच की थी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft