रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक फिर से ED ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एक बार फिर से भारत माला प्रोजेक्ट कम्पनसेशन स्कैम के सिलसिले में सोमवार सुबह महासमुंद, रायपुर में छापेमार कार्रवाई शुरु की। बताया जा रहा कि, हरमीत खनूजा और उसके साथियों और संबंधित अफसरों के भी ठिकानों पर दबिश जारी है।
जानकारी के अनुसार, महासमुंद और रायपुर में करीब 9 ठिकानों पर एक साथ सुबह करीब 6:00 बजे छापा मारा गया है। इस कार्रवाई में ED की 7 अलग-अलग टीमों ने एक साथ दबिश दी है। फिलहाल, ED की टीम अभी मौके पर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस की छानबीन करने में जुटी है।
जैसा बताया जा रहा कि, महासमुंद में कारोबारी जसबीर सिंह बग्गा के बसंत कॉलोनी वाले घर पर दबिश दी गई है। उनका होंडा शोरूम है। ED की टीम कारोबारी के घर पर दास्तावेजों की जांच कर रही है। ED अफसरों की टीम के साथ केन्द्रीय सुरक्षा बल के जवान भी तैनात है।
भारतमाला परियोजना का घोटाला?
छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत राजधानी रायपुर से विशाखापत्तनम तक करीब 950 किमी लंबी सड़क बनाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट में रायपुर से विशाखापत्तनम तक फोरलेन की सड़क और दुर्ग से आरंग तक सिक्स लेन सड़क शामिल है। सड़क को बनाने के लिए सरकार ने कई किसानों की ज़मीन एक्वायर की थी। उन्हें मुआवज़ा मिलना था, लेकिन कई किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा में भी उठ था मुद्दा
भारतमाला प्रोजेक्ट में मुआवजा राशि बांटे जाने में गड़बड़ी को लेकर विधानसभा में भी मुद्दा उठाया गया था। विधानसभा के मानसून सत्र में इस घोटाले को लेकर भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने तीखे सवाल सदन में किए थे। उन्होंने CBI जांच की मांग की थी। इस मुद्दे पर राज्य सरकार का कहना था कि, राज्य की जांच एजेंसियां के पास पर्याप्त सक्षम हैं। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft