रायपुर/भिलाई. छत्तीसगढ़ के रायपुर व भिलाई समेत आसपास के उपनगरों में ईडी अफसरों की टीम ने सोमवार तड़के से फिर छापेमारी की है. इसमें छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री के करीबी समेत उनके ठिकानों पर टीम पहुंची है, जो पूर्व में पकड़े गए लोगों के करीबी बताए जा रहे हैं. साथ ही हवाला, ऑनलाइन सट्टे के मामले में लिप्त लोग भी हैं.
जिनके यहां कार्रवाई हुई है, उसमें महादेव आनलाइन सट्टा ग्रुप के लिए काम करने वाले सतनाम सिंह के शांति नगर स्थित निवास भी शामिल है. वहीं महादेव सट्टा एप के संचालक रवि उप्पल के भाई रोहित उप्पल के हाईटेक अस्पताल के पास स्थित घर पर भी ईडी की टीम पहुंची.
कैबिनेट मंत्री के करीबी है सद्दाम
भिलाई के फरीद नगर में भी ईडी की टीम ने छापेमारी की है. यहां एक कैबिनेट मंत्री के करीबी मोहम्मद सद्दाम उर्फ बच्चा खान के घर पर जांच की गई है.
रायपुर भी पहुंची टीम
इसी तरह 2 टीमें रायपुर भी पहुंची. वहां अशोका रत्न में रहने वाले एक ज्वेलर के साथ ही एक पेट्रोल पंप संचालक के यहां कार्रवाई की गई है. बताया गया है कि अशोका रत्न में जिसके ठिकाने पर कार्रवाई की गई है, उस पर हवाला कारोबार का भी आरोप है.
यहां पहुंची टीमें
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft