Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़DGP कॉफ्रेंस का आयोजन, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होंगे शामिल, SPG ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था...

DGP कॉफ्रेंस का आयोजन, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री होंगे शामिल, SPG ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था

 Newsbaji  |  Nov 26, 2025 11:08 AM  | 
Last Updated : Nov 26, 2025 11:08 AM
 DGP कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और अमित शाह शामिल होंगे।
DGP कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी और अमित शाह शामिल होंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली DGP कॉन्फ्रेंस की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल की मौजूद रहेंगे। नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में 60वां अखिल भारतीय DGP-IGP सम्मेलन होगा। इस दौरान VVIP सुरक्षा के लिए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई VVIP 28-29 नवंबर को रायपुर पहुंच रहे है। जिसके चलते VVIP सुरक्षा के लिए शहर में कारकेड की व्यवस्था को चुस्तदुरुस्त किया गया है। अफसरों के लिए विशेष बस सेवा तैयार की गई है, 27 नवंबर से एयरपोर्ट पर अफसरों और मेहमानों के स्वागत के खास इंतजाम किए गए है। VVIP आगमन के लिए सुरक्षा के लिए सभी विभाग अलर्ट पर हैं।

SPG ने संभाला मोर्चा
DGP-IGP कॉन्फ्रेंस में SPG (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) कार्यक्रम स्थलों में तैनात होगी। SPG की टीम मंगलवार को रायपुर पहुंच गई है। SPG के अफसर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर नया रायपुर सील रहेगा। बता दें कि, इस कांफ्रेंस में देशभर के लगभग 550 अफसर शामिल होंगे। उन्हें SP और ASP स्तर के अफसरों द्वारा रिसीव करने के बाद अलग-अलग रेस्ट हाउस और अन्य स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था करेंगे। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft