Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में ठंड का अटैक, शीत लहर से ठिठुरेगे लोग, अगले 48 घंटे रहेगा जबरदस्त असर...

छत्तीसगढ़ में ठंड का अटैक, शीत लहर से ठिठुरेगे लोग, अगले 48 घंटे रहेगा जबरदस्त असर

 Newsbaji  |  Jan 09, 2026 09:33 AM  | 
Last Updated : Jan 09, 2026 09:33 AM
छत्तीसगढ़ में मौसम के कड़े तेवर, ठंड से लोग हलाकान
छत्तीसगढ़ में मौसम के कड़े तेवर, ठंड से लोग हलाकान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ रही है और मौसम विभाग ने 9 और 10 जनवरी के लिए शीतलहर चलने का अनुमान लगाया है। इसका असर उत्तरी छत्तीसगढ़ के जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अलावा रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग जिलों के एक-दो जगहों में शीतलहर चल सकती है। 

बता दे कि, गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 27.7 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री अंबिकापुर में रिकार्ड हुआ, जबकि दुर्ग में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में पहले ही शीतलहर का असर देखा जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ऊपरी हवा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी प्रभावी है, जिसके चलते ठंड बढ़ रही है। अगले 2 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचाव के उपाय अपनाने, बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की गुजारिश की है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft