रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में गर्व का क्षण है। वर्ष 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी शैलेंद्र कुमार देशमुख राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलो इंडिया शीतकालीन खेल-2025 में नई विरासत बनाने के लिए तैयार हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 26 फरवरी 2026 तक जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग स्की रिसॉर्ट में आयोजित हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के 6वें संस्करण 2026 में यह छत्तीसगढ़ की ओर से लगातार दूसरी बार प्रतिनिधित्व है, जिससे शैलेंद्र देशमुख की भागीदारी राज्य के लिए गर्व का क्षण बन गई है। वर्तमान में रायपुर स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर और नारकोटिक्स अकादमी (NACIN) के निदेशक के रूप में कार्यरत शैलेंद्र देशमुख अल्पाइन स्कीइंग श्रेणी में 23 और 25 फरवरी को प्रतिस्पर्धा करेंगे।
प्रशासनिक अधिकारी और साहसी खिलाड़ी
शैलेन्द्र देशमुख सिर्फ एक IRS अधिकारी नहीं हैं। वह प्रमाणित पर्वतारोही, स्कूबा डाइवर और उत्साही बाइकर भी हैं। पर्वतारोहण, समुद्र में गोता लगाने और मोटरसाइकिल पर देशभर की यात्रा करने का अनुभव उन्हें रोमांच के असली प्रेमी बनाता है। पूर्व में रायपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रमुख रहे देशमुख ने कई हाई-प्रोफाइल वित्तीय जांचों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बावजूद इसके, उनकी रोमांचक गतिविधियों के प्रति निष्ठा और उत्साह बरकरार रहा।
खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व
बाते दे कि, वो 23 और 25 फरवरी को अल्पाइन स्कीइंग श्रेणी में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उनका यह प्रदर्शन न केवल छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का पल है, बल्कि युवाओं को खेलों और साहसिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।
शिक्षा और पृष्ठभूमि
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ से और उच्च शिक्षा पं. रविशंकर विश्वविद्यालय से पूरी की। शैलेंद्र कुमार देशमुख का यह साहसिक और खेल में योगदान छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो राज्य के नाम को राष्ट्रीय मंच पर चमकाने जा रहा है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft