रायपुर। छत्तीसगढ़ में जहां DGP-IG सम्मेलन जल रहा है, तो वहीं इसके बीच नक्सलियों ने बस्तर में बड़ा ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि, नक्सलियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने 'प्रवक्ता विकल्प' नाम से एक नया पैम्फलेट जारी किया है। इस पैम्फलेट में नक्सली संगठन का दावा है कि उनके टॉप लीडर देवजी को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। देवजी के साथ उसके करीब 50 साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
नक्सलियों का आरोप- फर्जी मुठभेड़
नक्सली प्रवक्ता ने अपने पर्चे में आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में 18-19 नवंबर को हुए एनकाउंटर को फेक एनकाउंटर बताया है। उनका आरोप है कि, पुलिस ने एनकाउंटर की कहानी बनाई, जबकि उनके खास कमांडर हिडमा और 13 साथियों को पहले पकड़ा गया और फिर मार दिया गया। नक्सली संगठन ने मांग की है कि, पुलिस देवजी और दूसरे गिरफ्तार साथियों को न्यायालय में प्रस्तुत करें।
छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान
उधर, नक्सलियों ने 13 साथियों के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में 30 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है। हालांकि, बंद के दौरान हॉस्पिटल, एंबुलेंस, दूध की गाड़ियां, सार्वजनिक सेवाओं को छूट देने की बात कही गई है। नक्सलियों ने अपने पर्चे में दावा किया है कि, कोसा दादा और राजू दादा की भी हत्या हुई है। जिसे मुठभेड़ बताया गया था, जबकि वे इसे झूठा बता रहे हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft