रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। मंगलवार को छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट-2025 का आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी इन नतीजों की जांच तुरंत ही छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
जानिए कब हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढञ पुलिस कॉस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 9 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में सफल रहे परीक्षार्थियों के लिए 17 से 19 नवंबर तक ट्रेड टेस्ट और फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया गया था, जिसके बाद अब इन दोनों चरणों का परिणाम जारी किया गया है।
ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड
छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर जाए। फिर वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करके सबमिट करना है। अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जिसे आप डाउनलोड करके अपने परिणाम की जानकारी हासिल कर सकते है।
ये रिजल्ट के जारी होने के बाद अब भर्ती का अगला चरण शुरू होगा। इसमें पहले मेडिकल टेस्ट और फिर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा, जो अभ्यर्थियों ये दोनों स्टेज में पास होंगे, उनका अंतिम चयन होगा। वहीं, इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अगले चरण की सूचना जल्द ही दी जाएगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft