रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा। इस दौरान विधानसभा की कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, 24 फरवरी 2026 को प्रदेश का आम बजट प्रस्तुत होने की संभावना है. दरअसल सदन की कार्यवाही होली पर्व को ध्यान में रखते हुए 6 मार्च से 14 मार्च तक स्थगित रहेगी।
राज्य सरकार ने बजट सत्र आहूत करने के लिए राज्यपाल रमेन डेका से आग्रह किया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के माध्यम से प्रस्ताव राजभवन भेजा गया था। राज्यपाल के खैरागढ़ प्रवास से लौटने के बाद अधिसूचना जारी होने की संभावना जताई जा रही थी, जिसे अब औपचारिक रूप दे दिया गया है।
ओपी चौधरी पेश करेंगे साय सरकार का तीसरा बजट
बजट सत्र का पहला दिन राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से शुरू होगा। वित्तमंत्री ओपी चौधरी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट 24 फरवरी 2026 को सदन में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी बजट प्रस्तुत करेंगे। बजट प्रस्तुति के बाद होली अवकाश रहेगा।
अनुदान मांगों पर विभागवार चर्चा
होली अवकाश के बाद 9 मार्च से 20 मार्च तक विधानसभा में विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। सत्र के अंतिम दिन 20 मार्च को विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा, जिसके साथ ही सत्र का सत्रावसान होगा।
सूत्रों के अनुसार, इस बजट सत्र में सरकार अपने महत्वाकांक्षी धर्मांतरण विरोधी विधेयक को पारित कराने की तैयारी में है, जो पिछले दो सत्रों से लंबित है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft