Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़Virat Kohli के पैर छूने का मामला, युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा, सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसा था खेल मैदान में...

Virat Kohli के पैर छूने का मामला, युवक पर दर्ज हुआ मुकदमा, सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसा था खेल मैदान में

 Newsbaji  |  Dec 05, 2025 10:17 AM  | 
Last Updated : Dec 05, 2025 10:17 AM
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के पैर छूने वाले युवक पर अपराध दर्ज
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली के पैर छूने वाले युवक पर अपराध दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के दौरान सुरक्षा घेरा को तोड़कर खेल मैदान में घुसने वाले युवक को महंगा पड़ गया है। भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली के पास पहुंचकर उनके पैर छूने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। 

इस तरह हुआ था घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार को रायपुर स्टेडियम में हुई थी। जहां नकटा गांव के रहने वाले युवक चंदप्रकाश बंजारे दर्शक दीर्घा से अचानक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में कूद गए थे। वह सीधे विराट कोहली के पास पहुंचे और उनके पैर छूने लगें। इस अचानक घटना से कुछ समय के लिए मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सुरक्षा कर्मियों ने युवक को तत्काल काबू में लेकर स्टेडियम से बाहर निकाल दिया। बाद में उसे मंदिर हसौद थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।  

कानूनी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि, अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ना एक गंभीर अपराध है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। पूछताछ में युवक ने बताया कि, वह विराट कोहली का बड़ा फैन है और उनसे मिलने की इच्छा के चलते उसने यह कदम उठाया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ऐसी हरकतें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकतीं। इस पूरे मामले में कानूनी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft