Saturday ,March 07, 2026
होमछत्तीसगढ़तालाब में जा गिरी कार, 3 युवकों की मौके पर मौत, 4 को पुलिस ने बाहर निकाला...

तालाब में जा गिरी कार, 3 युवकों की मौके पर मौत, 4 को पुलिस ने बाहर निकाला

 Newsbaji  |  Jan 18, 2026 12:54 PM  | 
Last Updated : Jan 18, 2026 12:54 PM
जगदलपुर के तालाब में कार गिरी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत
जगदलपुर के तालाब में कार गिरी, 3 युवकों की मौके पर ही मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कार दुर्घटना की बड़ी घटना हो गई है। जहां, शहर के कालीपुर स्थित तालाब में शनिवार देर रात क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में 3 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि 4 अन्य को पुलिस जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। 

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मनीष नेवर, भावेश नागे और शेखर के रूप में हुई है। मनीष नेवर पेशे से शिक्षक थे और शहर के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते थे। तीनों युवक शादीशुदा थे। सभी युवक साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे और रात में कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ा और स्कॉर्पियो सीधे तालाब में जा गिरी। आसपास मौजूद लोगों ने डूबते वाहन को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को जैसी ही सूचना मिली, वो तुरंत सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के जवानों ने साहस दिखाते हुए वाहन के शीशे तोड़े और 4 घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से वाहन को तालाब से बाहर निकाला गया। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft