रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की गाड़ी उस समय क्षतिग्रस्त हो गई, जब वह पुलिस हाउसिंग सोसाइटी, महात्मा गांधी परिसर में पार्किंग के दौरान एक गमला अचानक वाहन पर गिरा। हादसे में कार के सामने का कांच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानिए कैसे हुई घटना
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में घटित हुई है। घटना उस समय हुई जब गाड़ी का चालक सन्नी यादव वाहन के साथ परिसर में मौजूद था। सन्नी यादव अस्पताल में काम से आया था और अपनी गाड़ी को परिसर में पार्क कर दिया था। पार्किंग के दौरान अचानक एक गमला वाहन के ऊपर गिर पड़ा और कार का मुख्य कांच क्षतिग्रस्त हो गया। सन्नी यादव ने बताया, मैं अस्पताल में कुछ काम से आया था। उस दौरान मैंने अपनी गाड़ी परिसर में पार्क की थी। तभी अचानक एक गमला कार के मुख्य कांच पर गिर गया। यह गिरा कैसे, या किसी ने गिराया, इसका पता नहीं है। लेकिन गाड़ी का कांच टूट गया है।
सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने की अपील- पवन साय़
उधर, भाजपा नेता पवन साय को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने वाहन को नुकसान होने पर खेद जताया है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि किसी को चोट नहीं आई। उन्होंने, संबंधित अफसरों से पार्किंग क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकें। यह हादसा भले ही मामूली हो, लेकिन इसने पार्किंग स्थलों में सुरक्षा उपायों की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
पुलिस हर पहलुओं की कर रही जांच
वहीं, रायपुर पुलिस ने फिलहाल घटना को दुर्घटना मानते हुए जांच शुरु कर दी है। इसमें किसी साजिश या लापरवाही की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई पूरी जांच-पड़ताल के बाद की जाएगी।
राजधानी रायपुर ही नहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में लगातार घटनाएं बढ़ गई है, जो यह साबित करती हैं कि, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बिलासपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना हो, जिसने पूरे शहर को दहला दिया। धमतरी जिले में ढाबे में खुलेआम मर्डर हो गया। रायपुर राजधानी की सड़कों पर चाकूबाजी, जिससे आम लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है। पुलिस प्रशासन का अपराधियों को किसी भी तरह से डर का एहसास नहीं है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft