बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें से एक की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने AK-47, इनसास, कार्बाइन एवं 303 राइफल सहित 6 ग्रेडेड हथियार बरामद किए है।
ज्वॉइंट ऑपरेशन
बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि, बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर DRG/COBRA /STF की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरु किया गया था।
नक्सली कैडरों से बरामद हथियार
सर्च अभियान के दौरान 17 जनवरी 2026 की सुबह से ही संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग हुई। अब तक के सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से 4 महिला नक्सली कैडर और 2 पुरुष नक्सली कैडरों के शव मिले हैं। उनके पास से 02 नग AK-47 राइफल, 01 नग INSAS राइफल, 02 नग .303 राइफल एवं 01 नग कार्बाइन सहित कुल 06 ग्रेडेड हथियार बरामद किए गए हैं।
अब तक की गई पहचान संबंधी कार्यवाही के अनुसार मृत नक्सली कैडर नेशनल पार्क एरिया कमेटी के कुख्यात नक्सली कैडर्स शामिल है, उनके नाम इस प्रकार से है। DVCM दिलीप बेड़जा, ACM माड़वी कोसा, ACM लक्खी मड़काम और PM (Party Member) राधा मेट्टा के रूप में चिन्हित किए गए हैं।
IG ने साझा की जानकारी
बस्तर रेंज IG सुंदरराज पी ने कहा कि, डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ एवं समस्त स्थानीय पुलिस बल तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ पूर्ण निष्ठा एवं पेशेवर प्रतिबद्धता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। वे स्थानीय जनता की सुरक्षा और क्षेत्र में स्थायी शांति की स्थापना के लिए सशस्त्र माओवादी कैडरों के विरुद्ध लगातार सटीक, समन्वित एवं निर्णायक कार्रवाई कर रहे हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft