रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार यानि आज स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान के दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री शहीद वीर नारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के समग्र विकास के लिए 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रुपए के 119 विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे।
विकास का पैकेज
सीएम साय द्वारा दिए जाने वाले इस विकास पैकेज में 75 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे ये योजनाएं तुरंत क्षेत्र की जनता को समर्पित हो जाएंगी।
वहीं, 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपए की लागत के 31 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जो भविष्य में क्षेत्र की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, सहित कई मंत्री एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
इधर, 03 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपए की लागत से बलौदा बाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण होगा। जल संरक्षण के लिए विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपए की लागत से स्टापडेम निर्माण तथा विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपए की लागत से स्टापडेम निर्माण किया जाना है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft