दुर्ग/भिलाई। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, भिलाई का मैदान मंगलवार को सटीक निशानों, अनुशासित प्रदर्शन और प्रतिस्पर्धात्मक उत्साह का साक्षी बना, जब 14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं के क्वालिफिकेशन राउंड आयोजित किए गए।

देशभर से आए पुलिस तीरंदाजों ने अपने कौशल, धैर्य और एकाग्रता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेशन राउंड में स्थान सुरक्षित करने के लिए दमदार मुकाबले किए।

रिकर्व (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 70 मीटर दूरी से तथा 50 मीटर तक क्वालिफिकेशन मुकाबले संपन्न हुए। कंपाउंड (पुरुष एवं महिला) स्पर्धा में 50 मीटर दूरी से प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, इंडियन राउंड (पुरुष वर्ग) में 50 मीटर एवं 30 मीटर दूरी से मुकाबले आयोजित किए गए।

रिकर्व इवेंट में पुरुष वर्ग से 55 तथा महिला वर्ग से 41 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। कंपाउंड इवेंट में पुरुष वर्ग से 79 एवं महिला वर्ग से 44 प्रतिभागियों ने भाग लिया। निर्धारित नियमों के अनुसार प्रत्येक इवेंट से 32-32 खिलाड़ियों का चयन आगामी एलिमिनेशन राउंड हेतु किया गया है।

निर्णायक मंडल द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2026 को इंडिविजुअल एलिमिनेशन एवं मिक्स्ड टीम एलिमिनेशन राउंड आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।


प्रमुख स्पर्धाएं
रिकर्व (पुरुष एवं महिला)- 70 मीटर दूरी से
कंपाउंड (पुरुष एवं महिला)- 50 मीटर दूरी से
इंडियन राउंड (पुरुष)- 50 मीटर एवं 30 मीटर दूरी से
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft