रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयपोर्ट पर पिछले 10 वर्षों से खड़ा बांग्लादेशी विमान को एयरपोर्ट अथारिटी नीलाम करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, बांग्लादेश स्थित यूनाइटेड एयर-वेज के विमान को रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग किए हुए 10 वर्षों से अधिक का समय हो गया है। 7 अगस्त 2015 को बांग्लादेश देश का विमान ढाका से उड़ान भरकर मस्कट जा रहा था। जब बेमेतरा के 32000 फीट ऊपर से गुजर रहा था, तभी विमान के इंजन में खराबी होने से एक धमाका हुआ। उसके बाद विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान में सवार 173 यात्रियों को बांग्लादेश की मदद से मस्कट भेज दिया गया, लेकिन उसके बाद से ये विमान एयरपोर्ट के अंदर पार्किंग में खड़ा है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक योगेश नगाइच ने गुरुवार को जानकारी साझा की है कि, विमान को नीलाम करने का प्रस्ताव अथारिटी के मुख्यालय भेज दिया गया है। बोर्ड की स्वीकृति मिलने के बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरु होगी। बताया जा रहा है कि, इन 10 वर्षों में विमान का पार्किंग शुल्क करीब 4 करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।
छत्तीसगढ़ में कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग
दरअसल, 7 अगस्त, 2015 में यूनाइटेड एयरवेज बांग्लादेश का मैकडॉनल डगलस (MD) 83 एयरक्राफ्ट ढाका से मस्कट के लिए जा रहा था. विमान में कुल 176 लोग सवार थे. ढाका से उड़ान भरते ही विमान में खराबी आ गई। जांच की तो पता चला कि विमान का इंजन फेल हो गया, लेकिन तब तक विमान भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुका था। इंडियन एयरस्पेस में उड़ान भर रहा था। वहीं, दुर्घटना की आशंका को देखते हुए विमान की लैंडिंग छत्तीसगढ़ के रायपुर में करा दी गई थी।
रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने DGCA को लिखे कई पत्र
बांग्लादेश के विमान को वापस भेजने के लिए RAA ने DGCA को कई पत्र लिखे हैं। इसके साथ ही बांग्लादेश यूनाइटेड एयरलाइन को भी पत्राचार किया गया है, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया। बांग्लादेशी विमानन कंपनी को एयरपोर्ट अथारिटी ने इन इस वर्षों में 90 से अधिक बार ईमेल किए हैं, लेकिन विमानन कंपनी ने एयरपोर्ट को किसी भी मेल का जवाब नहीं दिया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft