जगदलपुर। देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को बस्तर ओलंपिक-2025 के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने यहां कहा कि, बस्तर को नक्सलमुक्त करना ही नहीं, बल्कि 2030 तक देश का सबसे समृद्ध और विकसित आदिवासी संभाग बनाने का लक्ष्य है और इसे पीएम मोदी के नेतृत्व में हर हाल में पूरा किया जाएगा।
केन्द्रीय गृहमंत्री ने मंच से कहा कि, आज बस्तर आकर उन्हें सबसे अधिक आनंद हो रहा है, क्योंकि सरकार जिस लक्ष्य के साथ आगे बढ़ी थी, वह अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमित शाह ने कहा कि, सरकार ने तय किया था कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह अंत किया जाएगा और आज बस्तर ओलंपिक में आकर वह कह सकते हैं कि यह लक्ष्य अब बहुत करीब है। अगली बार जब वे बस्तर ओलंपिक में आएंगे, तब यह क्षेत्र पूरी तरह नक्सल मुक्त होगा।
अमित शाह ने कहा कि, 7 जिलों के इस संभाग को वर्ष 2030 तक देश का सबसे विकसित आदिवासी क्षेत्र बनाया जाएगा। इसके तहत हर आदिवासी परिवार तक बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, हर 5 किमी के दायरे में बैंक और स्वास्थ्य सेवाएं, वनोपज के प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, नए उद्योगों और आवश्यकता के अनुसार हॉस्पिटलों की स्थापना की जाएगी।
नुआ बाट टीम
गृह मंत्री ने कहा कि, नक्सली विकास के सबसे बड़े बाधक थे, लेकिन अब शांति के साथ बस्तर विकास की ओर बढ़ रहा है। नक्सल के झांसे में आकर जिनका जीवन बर्बाद हो रहा था, ऐसे 700 से अधिक पूर्व नक्सली आज शांति का रास्ता चुनकर खेल और समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं और बस्तर ओलिंपिक में उनकी ’नुआ बाट’(नई राह) टीम अन्य प्रतिभागियों से प्रतिस्पर्धा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि, 31 मार्च 2026 तक देश पूरी तरह नक्सल से मुक्त हो जाएगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft