रायपुर। संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें उन्हें भारत के कुछ राज्यों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। नक्सल हिंसा के चलते कुछ राज्यों में यात्रा में सावधानी बरतने की भी एडवाइजरी है, इस श्रेणी में छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है। अमेरिकी सरकार के इस फरमान के बाद प्रदेश की सियासत भी गरमा गई है।
छत्तीसगढ़ संभलकर जाएं- अमेरिका
जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया है कि, छत्तीसगढ़ के साथ ही पूर्वी महाराष्ट्र, उत्तरी तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, मेघालय और ओडिशा में नक्सलियों के कई संगठन सक्रिय हैं। अमरीका ने अपने नागरिकों से कहा है कि इन राज्यों के अंदरूनी इलाकों में न जाने की सलाह दी है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, ये है अमृत काल? अमेरिका ने अपने नागरिकों से भारत के छह राज्यों में यात्रा न करने की चेतावनी जारी की है। इसमें हमारा छत्तीसगढ़ भी शामिल है। प्रधानमंत्री जी की अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से दोस्ती का ऐसा सिला?
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया, अपने पूरे इतिहास में कांग्रेस की ऐसी दयनीय हालत कभी नहीं थी। ऐसा लगता है कि कांग्रेस की पूरी राजनीति अब अमेरिका पर आधारित प्रॉपगैंडा पर निर्भर रह गई है। कांग्रेस का काम केवल ट्रम्प का संघर्ष विराम से संबंधित ट्वीट गिनना रह गया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft