बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में ACB का एक्शन देखने को मिला है, यहां नगर पंचायत CMO और उसका बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। शिकायतकर्ता से मकान का नक्शा पास करने के एवज में 12 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
रिश्वत लेते दफ्तर में पकड़े गए
जानकारी के अनुसार, यह मामला जिले के नगर पंचायत बोदरी का है। सरकंडा के रहने वाले वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर 2025 को बोदरी नगर पंचायत CMO भारती साहू और उसके बाबू सुरेश सिहोरे को मकान का नक्शा पास करने के एवज में रिश्वत की मांग करने की शिकायत ACB में दर्ज कराई थी। शिकायत को सत्यापित करने के बाद ACB ने घूसखोर अधिकारी और कर्मचारी को ट्रैप किया और रिश्वत लेते दफ्तर में रंगे हांथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जा रही है।
शिकायतकर्ता वेदराम ने बताया कि, बोदरी में उसकी जमीन है। इस जमीन में वह अपना घर बनाना चाहता है। इसके लिए उसके नगर पालिका कार्यालय में नक्शा पास करने के एवज में 20 हजार रुपए के डिमांड ड्राफ्ट के साथ 47 हजार 257 रुपए की अन्य फीस पटाने के लिए कहा गया। इसके साथ ही अलग से रिश्वत के एवज में 15 हजार रुपए मांगे गए थे। रुपए की डिमांड कार्यालय के बाबू सुरेश सिहोरे ने की थी। इसके बाद ACB ने पूरे मामले में सीएमओ मैडम को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई। इसके बाद युवक ने फिर से बातचीत की और 12000 रुपए में सौदा तय हुआ।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft