रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर 2025 तक 60वीं डीजी कांफ्रेंस का आयोजन होने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के DG, ADG और IG स्तर के करीब 250 वरिष्ठ अफसर शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने निर्देश जारी किए हैं। होटल या निजी भवनों की बजाय कार्यक्रम और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था केवल शासकीय भवनों में की जाए। इस निर्देश के बाद जिला व पुलिस प्रशासन रायपुर और नवा रायपुर के सरकारी भवनों के चयन में जुट गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, DG कांफ्रेंस में आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, साइबर क्राइम, सीमा प्रबंधन और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। साथ ही नई तकनीकी, इंटेलिजेंस शेयरिंग और राज्यों के बीच सुरक्षा समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श होगा। खासकर छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में हाल के महीनों में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के संयुक्त अभियानों से मिली बड़ी सफलताएं हाशिल की है।
केंद्रीय गृह मंत्री पहले ही नक्सल समस्या को पूरी तरह खत्म करने की समय सीमा 31 मार्च 2026 तय कर चुकें हैं। माना जा रहा है कि, नक्सलवाद पर विशेष सत्र होगा, जिसमें प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सीधे सुरक्षा अधिकारियों से फीडबैक लेंगे। सम्मेलन से कई नई नीतियां भी सामने आने की उम्मीद है।
बताया जा रहा कि, सम्मेलन का आयोजन नवा रायपुर स्थित IIM भवन में होगा। प्रधानमंत्री मोदी के रात्रि विश्राम की संभावित व्यवस्था नवा रायपुर स्थित नवीन स्पीकर हाउस में की जा सकती है। इस भवन से IIM और नया विधानसभा भवन बेहद नजदीक हैं, जिससे आवागमन में आसानी रहेगी।
सभी अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था आफिसर्स मेस, सर्किट हाउस, कन्वेंशन सेंटर और पहुना अतिथि गृह में की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं सुविधायुक्त और गरिमा के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में DG कांफ्रेंस आयोजित होने जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft