जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अलग-अलग जिलों में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर इलाके में 2 नक्सली मारे गए है। बीजापुर में मारे गए, नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए है। इलाके में सर्चिग जारी है।
बीजापुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरु किया। DRG की टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। इसी शनिवार तड़के नक्सलियों ने फायरिंग शुरु कर दी। सुबह करीब 5:00 से नक्सलियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए है। मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा के पुलिस अधीक्षक ने की।
सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट पर DRG की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सुबह से ही फायरिंग हो रही थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए है।
मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में AK 47, INSAS, SLR Rifles जैसे हथियारों को भी बरामद किया है। चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के सटीक स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारियां इस समय साझा नहीं की जा सकतीं, ताकि अभियान में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
बस्तर रेंज IG सुन्दरराज पी ने कहा कि, बस्तर में माओवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। संगठन की संरचना टूट चुकी है और अब उनकी किसी भी हिंसक चाल या दहशत फैलाने की कोशिश का कोई प्रभाव नहीं रह गया है। सभी सक्रिय माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft