जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला क्षेत्र में एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने 4 पेज के सुसाइड नोट में स्कूल प्राचार्य और शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने प्राचार्य और एक शिक्षक के खिलाफ एक्शन लिया है।
घर में फांसी लगाकार की खुदकुशी
जानकारी के मुताबिक, जिले के आरसमेटा गांव के निवासी कमलेश जायसवाल (18 वर्ष) न्यूवोको सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित स्कूल में अध्ययनरत था। कुछ समय पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था, जिसके बाद वह अन्य स्कूल में 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा कि, कमलेश पढ़ाई में होनहार था, लेकिन पिछले लंबे समय से मानसिक तनाव में था। बीती रात कमलेश ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकला, तब परिजनों ने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकता मिला।
सूचना मिलने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर उसके बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र के पास से 4 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने न्यूवोको पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुमंतो विश्वास और कक्षा 10वीं के शिक्षक अनुपम पाल पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए है।
सुसाइड नोट में लिखा
छात्र ने सोसाइड नोट में लिखा कि, उसे जीते-जी न्याय नहीं मिला, लेकिन मरने के बाद न्याय मिलने की उम्मीद है। उसने लिखा कि पिछले 01 वर्ष से वह डिप्रेशन में था और उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह टूट चुकी थी। छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल में उसके साथ हुई घटनाओं में उसकी बात सुने बिना ही उसे दोषी ठहराया गया, जिससे वह लगातार मानसिक दबाव में था। नोट में छात्र ने छात्राओं से जुड़े विवादों का उल्लेख करते हुए लिखा है कि, बिना उसकी गलती के उसे बार-बार दोषी ठहराया गया, मारपीट करवाई गई और शिकायतों के बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई। उसने खुद को “जिंदा लाश” बताते हुए अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोर शब्दों में नाराजगी जाहिर करते कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
काफी विरोध प्रदर्शन के बाद स्कूल प्रबंधन ने प्राचार्य सुमंतो विश्वास और शिक्षक अनुपम पाल की सेवा को समाप्त कर दिया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वही, मुलमुला थाना प्रभारी पारस पटेल का कहना है कि, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft