राजनांदगांव/खैरागढ़। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कार्यालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग लोगों से करीब 11 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को प्रार्थी धीरज साहू, थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले एवं जय प्रकाश यादव ने कलेक्टर ऑफिस खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में नौकरी लगवाने का झांसा देकर मोटी रकम वसूली। आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से पैसे लेकर उन्हें नियुक्ति का भरोसा दिया, लेकिन नौकरी नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर थाना में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जल्द हो सकता है गिरोह का खुलासा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के निर्देश पर जांच के दौरान आरोपी देवेन्द्र कुमार गोरले को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, मामले में दूसरे आरोपी जय प्रकाश यादव की तलाश जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि ठगी के इस मामले में और कितने लोग शामिल हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft