सक्ती। छत्तीसगढ़ के करही गांव में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अंग्रेजी शराब पीने के बाद 02 युवकों की हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय बीच रास्तें में ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया और दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया है।
जानकारी के अनुसार, बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में सोमवार को उस वक्त कोहराम मच गया, जब अंग्रेजी शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों का नाम युवक सूरज यादव और मनोज कश्यप है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया।
इधर पुलिस द्वारा दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया है। वहीं, संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है, क्यों कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में शराब में जहर मिले होने की पुष्टि हो रही है, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की गहनता से जांच शुरु कर दी है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft