नई दिल्ली। चांदी की चमक भी तेज होने लगी है। इसकी बढ़ती कीमत को देखते हुए लग रहा है कि चांदी में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अगर आप सोना-चांदी में निवेश करना पसंद करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। चांदी पिछले कई दिनों से अच्छी बढ़ोतरी के साथ आगे बढ़ रही है।
कितनी है कीमत?
बुधवार को एक किलो चांदी का दाम 114419 रुपए चल रहा है, इसने अब तक 113040 रुपए पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है, इसके अलावा 114577 रुपए पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है, इसमें अब तक 1724 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी आई है, चांदी में अब तक 1.53 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
सोने का भाव
बुधवार दोपहर 12.10 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत 98,106 रुपए चल रही है। इसने ने अब तक 97,967 पहुंचकर लो रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही 98,170 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। इसकी कीमत में अब तक 288 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 13 जुलाई को 10 ग्राम सोने का भाव 97,818 रुपए था।
जानकार बताते है कि, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ रही है।वैश्विक कमोडिटी बाजारों में चांदी की कीमत में तेजी का कारण ये भी है कि अमेरिकी डॉलर कमजोर पड़ता जा रहा है। इसके साथ ही सोना-चांदी अनुपात 88 के स्तर से नीचे गिरकर कम हो गया। ये दर्शाता है कि चांदी आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft