फोटोबाजी. भारत ने सौंदर्य और ग्लैमर के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित की है। हम कई बार मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत चुके हैं। हमारे देश के महिलाओं की खूबसूरती केवल इन खिताबों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वो राजनीति में भी अपना योगदान बहुत ही खूबसूरती से निभा रही है।
1. नुसरत जहां एक बेहद ग्लैमरस भारतीय फिल्म अभिनेत्री और राजनेता है। इन्होंने बंगाली सिनेमा में अपना विशेष स्थान बनाया है। इनका जन्म 8 जनवरी 1990 को कोलकाता में हुआ था। अपनी शिक्षा भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज से पूरी की। 2019 में इन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट से लोकसभा चुनाव जीती और उसी साल 2019 में निखिल जैन के साथ ये परिणय-सूत्र में बंध गई।
नुसरत जहां
2. खूबसूरत दिव्या स्पंदना को फिल्म जगत में राम्या के नाम से जाना जाता है । ये दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। जिन्होंने कन्नड़ फिल्मों के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी अभिनय किया है। इनका जन्म 29 नवम्बर 1982 को बेंगलुरु में हुआ था। इनकी पहली फिल्म, कन्नड़ फिल्म ‘मुसन्जईमातु’ थी जो 2008 में रिलीज़ हुई थी। राम्या ने 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था।
दिव्या स्पंदना
3. अल्का लांबा अपनी तेजतर्रार छवि वाले राजनेता के अलावा अपनी सुन्दरता और खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है। मात्र 19 साल की उम्र में इन्होंने कांग्रेस के छात्र संघ NSUI को ज्वाइन कर लिया था। युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इन्होंने एक एनजीओ ‘गो इंडिया फाउंडेशन’ की शुरुआत की। कांग्रेस के साथ 20 साल से अधिक समय तक जुड़े रहने के बाद वो आम आदमी पार्टी में शामिल हुई और फरवरी 2015 में, चांदनी चौक से दिल्ली विधानसभा के लिए चुनी गई थी।
अल्का लांबा
4. अंगूरलता डेका असम की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी की विधायक और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं। 31 जनवरी 1986 को जन्मीं अंगूरलता पहली बार भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचीं। मूल रूप से असम के नलबाड़ी की रहने वाली अंगूरलता को लोग प्यार से अंगू भी बुलाते हैं।
अंगूरलता डेका
5. बेहद सौम्य डिम्पल यादव एक सुन्दर और ग्लैमरस राजनेता हैं। वह कन्नौज से दो बार समाजवादी पार्टी की सांसद रह चुकी हैं। इनका संबंध राजनीतिक घराने से है। इनके पति अखिलेश यादव और ससुर मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
सौम्य डिम्पल यादव
6. पश्चिम बंगाल की मिमी चक्रवर्ती ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव जीता। उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे खूबसूरत सांसद होने का खिताब दिया जा चुका है। बता दें कि मिमी एक्ट्रेस से सांसद बनी हैं।
मिमी चक्रवती
7. गुल पनाग न सिर्फ भारतीय अदाकारा है, बल्कि वो एक पायलट होने के साथ-साथ आम आदमी पार्टी की नेता भी हैं। वो खुद को काफी फिट और मेन्टेन रखती हैं। पूर्व मिस इंडिया का जलवा आज भी किसी से कम नहीं हैं।
गुल पनाग
8. राजकुमारी दीया कुमारी राजस्थान के राज परिवार से हैं और वह बीजेपी की टिकट पर राजसमन्द से लोकसभा सांसद हैं। जयपुर की राजकुमारी दीया कुमारी जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की पुत्री हैं।
राजकुमारी दीया कुमारी
9. 2019 के लोकसभा चुनाव में अमरावती से नवनीत रवि राणा ने शिवसेना के आनंद राव अडसुल को 36 हजार से ज्यादा वोटों से हराकर सांसद बनीं। नवनीत 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने वाली सबसे खूबसूरत सांसद का तमगा हासिल है।
नवनीत रवि राणा
10. कांग्रेस की बागी युवा विधायक अदिति सिंह भी खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह ने रायबरेली सदर से चुनाव जीता है।
अदिति सिंह
कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, दो भाईयों ने मिलकर किया मोडिफाई, अब हुई पुलिस की एंट्री
सक्ती रियासत के राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft