Saturday ,March 07, 2026
होमदेश-दुनियावोटर अधिकार यात्रा का आगाज, राहुल गांधी बोले-16 दिन में 20 जिलों में कुल 1300 किमी की दूरी होगी तय, पूरा शेड्यूल...

वोटर अधिकार यात्रा का आगाज, राहुल गांधी बोले-16 दिन में 20 जिलों में कुल 1300 किमी की दूरी होगी तय, पूरा शेड्यूल

 Newsbaji  |  Aug 17, 2025 10:36 AM  | 
Last Updated : Aug 17, 2025 10:36 AM
राहुल गांधी एक बार फिर से यात्रा पर निकल रहे है, 'वोटर अधिकार यात्रा'
राहुल गांधी एक बार फिर से यात्रा पर निकल रहे है, 'वोटर अधिकार यात्रा'

दिल्ली। देश में सत्तारुढ़ दल भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 'वोट चोरी' के खिलाफ रविवार से वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत करने जा रहे है। जिसमें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और 'इंडिया' गठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस यात्रा में विपक्षी दल एकजुट होकर देश को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेंगे।

गांधी की 1300 किमी की यात्रा 
देश के नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि, इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1300 किमी की दूरी तय की जाएगी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'हम वोटर अधिकार यात्रा लेकर जनता के बीच आ रहे हैं। यह सबसे बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकार, ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा की लड़ाई है। संविधान को बचाने के लिए बिहार में हमारे साथ जुड़िए।

पटना में होगी यात्रा की समाप्ती
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी' के खिलाफ यह यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा। 

यात्रा का रहेंगा फोकस
यह यात्रा गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, छपरा, आरा और सीवान से होकर गुजरेगी।

पार्टी का सीधा आरोप
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि, चुनाव आयोग को भाजपा के डबल इंजन का एक डिब्बा नहीं बनाने दिया जा सकता। पवन खेड़ा ने पत्रकारों से कहा कि, आजाद भारत में आजादी से सांस लेना इसलिए संभव है, क्योंकि हमारे पास वोट करने का अधिकार है। हमारे नेता ने संघर्ष शुरु किया है, ताकि देश में हर एक नागरिक आजादी से सांस ले सकें। हमारे इंडिया गठबंधन के साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर अपील की, तो उच्चतम न्यायालय को भी इसमें दखल देना पड़ा। यह षड्यंत्र सिर्फ वोट छीनने का नहीं था। ये आपकी, हमारी पहचान छीनने का षड्यंत्र।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft