मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक उदासीनता का एक मामला सामने आया है। दरअसल, मैनपुरी जिले के राजपुर गांव के ग्रामीणों ने वो कर दिखाया, जो राज्य सरकार और अधिकारी 70 साल में भी नहीं कर सकें। पक्की सड़क की मांग पर हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, लेकिन जब सब ओर से निराशा हाथ लगी तो ग्रामीणों ने खुद ही समाधान निकाल लिया। उन्होंने आपस में चंदा जुटाया और 500 मीटर लंबी कच्ची सड़क को ईटें बिछवाकर पक्का बना दिया है।
जिले के राजपुर गांव में सड़क की हालत वर्षों से खराब थी। बारिश में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भर जाता था। हालात ऐसे हो जाते थे कि आपातकाल में मरीजों को खटिया या ठेले पर लादकर मुख्य मार्ग तक ले जाना पड़ता था। स्कूल जाने वाले बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती थी।
कई दशकों तक लगाई गुहार
ग्रामीणों ने वर्षों तक नेताओं और अधिकारियों से गुहार लगाई। हर चुनाव में उन्हें सड़क बनवाने का आश्वासन मिलता था, मगर काम कभी नहीं हुआ। जब सब ओर से हाथ खींच लिए गए, तब करीब 20 ग्रामीणों ने मिलकर चंदा इकट्ठा किया। करीब 70 हजार रुपए में ईटा मंगवाया गया और स्थानीय मेहनतकशों की मदद से सड़क का निर्माण किया गया।
सरकार से भरोसा टूटा
अब गांव में वाहनों की आवाजाही आसान हो गई है और लोगों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है, जब सरकारी सिस्टम फेल हो जाए, तो जनता को खुद ही आगे बढ़कर रास्ता बनाना पड़ता है। राजपुर की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी एक मील का पत्थर साबित होगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft