लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा 12 अप्रैल तक चलेगी। इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। टोल-फ्री नंबर पर काल करने वाले परीक्षार्थी का विशेषज्ञ मार्गदर्शन करेंगे। जिससे उनकी समस्त समस्याओं का निराकरण हो सकेंगा। साथ ही परीक्षा को लेकर छात्रों के मन से भय को भी दूर किया जाएगा।
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार, परीक्षार्थी अपने विषय से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने के लिए टोल फ्री 18001805310 और 18001805312 पर काल कर सकते हैं। विशेषज्ञ उनकी बातें सुनकर उसका निराकरण करने की कोशिश करेंगे। ये नंबर 12 घंटे सुबह 8 से रात 8 बजे तक संचालित रहेंगे। बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। प्रदेशभर में कुल 8,373 केंद्रों पर 12 अप्रैल तक परीक्षा चलेगी। वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27 लाख 81 हजार 654 और इंटर के 24 लाख 11 हजार 35 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।
इस बार प्रायोगिक परीक्षा, बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद कराई जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 तो वहीं इंटरमीडिएट की 15 कार्यदिवस में संपन्न होंगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है। बोर्ड मुख्यालय और लखनऊ के साथ-साथ जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाए जा रहे है। वेबकास्टिंग और सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी।
इस वर्ष हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 27 लाख 81 हजार 654 है। जिसमें 15 लाख 53 हजार 198 बालक और 12 लाख 28 हजार 456 बालिकाएं शामिल है। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल 24 लाख 11 हजार 35 परीक्षार्थी है। जिसमें बालकों की संख्या 13लाख 24 हजार 200 और बालिकाओं की संख्या 10 लाख 86 हजार 835 है। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे निर्धारित किया गया है। वर्ष 2021 में कोविड संक्रमण के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई थी। जिसमें हाईस्कूल में कुल 29 लाख 96 हजार 31 और इंटरमीडिएट में कुल 26 लाख 10 हजार 247 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft