भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने से आ रही दो तेज रफ्तार SUV कारों की जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।
आमने-सामने की टक्कर
जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए व्यक्तियों की पहचान खालिद, अनीस, साजिद और नवेद के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम सचिन बताया जा रहा है। सचिन को तत्काल बैरसिया के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दूसरी कार में सवार युवक को भी चोटें आईं और उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही बैरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है, पूरे घटनाक्रम की जांच में पुलिस जुट गई है। और आदोनों वाहनों की क्षतिग्रस्त स्थिति से यह साफ है कि टक्कर काफी तेज रफ्तार में हुई होगी
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft